रामगढ़, सितम्बर 21 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। नेशनल कोल ऑर्गैनेजेशन एम्प्लाइज एसोसिएशन (एनसीओईए) ने बरका-सयाल जीएम को पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि जीएम साहब आपके आश्वासन के बाद भी पानी की सुविधाएं बहाल नहीं हुई। इससे रिवर साइड सहित प्रभावित लोगों में असंतोष है। एनसीओईए के क्षेत्रीय सचिव रामनरेश सिंह ने जीएम को लिखे पत्र में कहा है कि जीएम कार्यालय में 5 सितंबर को प्रबंधन से वार्ता के दौरान शुद्ध पानी, आवास मरम्मत, नाली की सफाई पर सहमति बनी थी। इसमें जीएम ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया था। पर इस आश्वासन पर कोई पहल अब तक नहीं हुआ है। सीसीएल कर्मियों के कॉलोनियों में आवास जर्जर स्थिति में हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मिनी रत्न सीसीएल की जलापूर्ति व्यवस्था पांच साल से बेपटरी वहीं, कई स्थानों पर नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से ग...