नई दिल्ली, जनवरी 4 -- नया साल हमेशा नई शुरुआत और नए वादों का मौका लेकर आता है। लोग 2026 के लिए अपने-अपने न्यू ईयर रिजॉल्यूशन तय कर चुके हैं। किसी ने सेहत से जुड़े वादे किए हैं तो कोई करियर को लेकर लक्ष्य बना चुका है और बहुत से लोग पैसे से जुड़े संकल्प ले चुके हैं। इन्हें ही वित्तीय सेहत से जुड़े संकल्प कहा जाता है। लेकिन सच्चाई यह है कि ज्यादातर वित्तीय संकल्प जनवरी के बाद ही टूट जाते हैं। कारण साफ है-लक्ष्य बहुत बड़े और मुश्किल होते हैं। वित्तीय मजबूती के लिए बड़े-बड़े वादे करने की जरूरत नहीं है। अगर आप इस साल अपनी वित्तीय सेहत सुधारना, कर्ज से बाहर निकलना और धीरे-धीरे बड़ा कोष बनाना चाहते हैं, तो बस पांच आसान आदतें अपनाइए, जो पूरे साल निभाई जा सकें। 1. ऑटो-भुगतान से दोस्ती करें: पहले बचत, बाद में खर्च अधिकांश लोग महीने की शुरुआत में खर्...