गढ़वा, नवम्बर 17 -- केतार, प्रतिनिधि। सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा संचालित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 21 नवंबर से शुरू होकर 5 दिसंबर तक चलेगा। डीसी के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी पंचायत सचिवालय भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही कर्मियों को प्रतिनियुक्त कर उनकी उपस्थिति में ग्रामीणों से उनके आवेदन प्राप्त करने व उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। जानकारी देते हुए बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के लिए संबंधित पंचायत के सचिव व रोजगार सेवक की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही बीपीओ कमलेश कुमार को कार्यक्रम का नोडल प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.