नई दिल्ली, जून 7 -- अपने तथ्यों और सबूतों से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जैसे विशाल और पुराने संस्थान के पसीने छुड़ा देने वाले छात्रा सार्थिक सिद्धांत इन दिनों सुर्खियों में हैं। सीबीएसई ओसएम सिस्टम विवाद, री-इवैल्यूएशन विंडो के दोबारा खोले जाने और हफ्ते भर की इस भारी उथल-पुथल के बाद अब इस लड़के ने सीबीएसई के ही एक रिमाइंडर पोस्ट पर ऐसा करारा तंज कसा है कि सोशल मीडिया पर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। दरअसल, रविवार को सीबीएसई ने एक्स पर 12वीं के छात्रों को याद दिलाते हुए एक पोस्ट किया। बोर्ड ने अपनी पोस्ट में कहा कि आंसर शीट के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 7 जून है। पोर्टल रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा। दिलचस्प बात यह है कि पोर्टल में तकनीकी खराबी की तमाम शिकायतों के बाद बोर्ड पहले ही इस डेड...