नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- कहीं आपकी गाड़ी में भी तो नकली इंजन ऑयल तो नहीं डला है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गाजीपुर में नकली इंजन ऑयल बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से बड़े ब्रांडों के नाम पर पैक किया गया 700 लीटर नकली तेल भारी मात्रा में खाली बोतलें, स्टिकर और सीलिंग मशीनें बरामद की हैं। यह गिरोह सस्ते तेल को नामी कंपनियों के डिब्बों में भरकर बाजार में बेचता था। डीसीपी पंकज कुमार के अनुसार, यह विशेष अभियान नकली उत्पादों के खिलाफ चलाया गया था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गाजीपुर इलाके में खुफिया इनपुट पर यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई में एक पूरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ जो नकली इंजन ऑयल नामी ब्रांड के पैक में डालकर सप्लाई करती थी। पुलिस ने इस मामले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.