आपकी आईडी पर किसी और का तो नहीं बना आधार? साइबर ठगों की भयानक जालसाजी पकड़ी गई
पटना, अप्रैल 28 -- Bihar News: बिहार पुलिस की साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई ने राज्य में सक्रिय एक ऐसे खतरनाक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो फर्जी तरीके से असली आधार कार्ड तैयार कर रहा था। यह गिरोह इतना शातिर था कि इसने यूआईडीएआई (UIDAI) की मूल प्रमाणीकरण व्यवस्था में ही सेंध लगा दी थी। दरभंगा, मधुबनी और भोजपुर (पीरो) में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी भागने में सफल रहा। इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब भोजपुर के पीरो में एक अधिकृत आधार केंद्र के संचालक धीरज कुमार महतो ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी ऑपरेटर आईडी और फिंगरप्रिंट का गलत इस्तेमाल हो रहा है। जांच में पता चला कि ठगों ने अधिकृत आधार पंजीकरण केंद्रों के लॉगिन आईडी, ऑपरेटर आईडी और अधिकृत ऑपरेटर के बायोम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.