गाजियाबाद, नवम्बर 20 -- फिल्मों में हीरोइन बनाने और बड़े एक्टर्स के साथ विज्ञापनों में काम दिलाने का झांसा देकर एक युवती और उसके परिवार से 90 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्रॉसिंग रिपब्लिक के लाबोनी अपार्टमेंट निवासी अंजलि कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2024 में उनकी मां सीता देवी के फेसबुक पर अमोल कोचे नाम के व्यक्ति का विज्ञापन देखा था। आरोपी ने खुद को फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर बताया था। विज्ञापन में फिल्मों की शूटिंग और विज्ञापनों में काम दिलाने का प्रस्ताव दिया गया था। यह भी पढ़ें- गलती मेरी है, सजा दीजिए; एनकाउंटर के डर से हत्या के आरोपी ने किया सरेंडर अंजलि के मुताबिक संपर्क करने पर आरोपी ने उन्हें फि...