नई दिल्ली, मई 18 -- पश्चिम बंगाल के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इन दिनों ऐक्शन में है। वह लगातार ममता बनर्जी सरकार के फैसलों को बदलते हुए और सत्ता का प्रयोग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी क्रम कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी के ऊपर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भवानीपुर में पिछले 15 साल से जो विधायक थीं, उन्होंने न तो विधायक का काम किया, न ही जनता को महसूस होने दिया कि विधायक कौन है। जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अधिकारी ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री हूं। पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी मेरे ऊपर है। लेकिन भवानी पुर में 15 पिछले MLA ने आपको इस बात का पता नहीं चलने दिया कि विधायक कैसा होता है, विधायक का काम कैसा होता है। अब आपका भाई विधायक बन गया है। अब आपको पता चल...