नई दिल्ली, फरवरी 23 -- शादी-विवाह या किसी फंक्शन से लौटने के बाद कई बार बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं या उन्हें हल्का बुखार आ जाता है। ऐसे में अक्सर लोगों को कहते सुना जाता है कि बच्चे को जरूर नजर लग गई होगी। घर के बड़े भी यही मान लेते हैं कि ज्यादा तारीफ या लोगों की नजर की वजह से बच्चा बीमार पड़ा है। लेकिन क्या सच में नजर लगना इसकी वजह है, या बच्चे के इस बदले हुए व्यवहार के पीछे कोई और कारण छिपा होता है? बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष यादव ने इसके बारे में अपनी राय दी है। चलिए जानते है क्या है इसकी वजह।फंक्शन में बच्चे के साथ क्या होता है डॉ संतोष यादव बताते हैं कि शादी या बड़े कार्यक्रमों में माहौल सामान्य दिनों से बिल्कुल अलग होता है। वहां तेज म्यूजिक, तेज रोशनी और बहुत ज्यादा भीड़ होती है। कई लोग बच्चे को गोद में लेते हैं, कोई कसकर गले लगाता...