चम्पावत, मार्च 2 -- बनबसा। चंदनी के ग्रामीणों में ऑनलाइन चलान कटने से नाराजगी है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जसवंत सिंह बसेड़ा ने बताया कि बाइक में हेलमेट लगाना सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य है। लेकिन एक एक ग्रामीण के 25 से तीस चालान होना गलत हे। कहा कि बाइक को चलाने वाले तो हेलमेट लगता है लेकिन उसके पीछे बच्चे या बीमार व्यक्ति हेलमेट नहीं लग पा रहे हैं। जिसकी वजह से बाइक वालों का चालान हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...