भदोही, अगस्त 15 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ शनिवार को मनाई जाएगी। इसकी तैयारी शुक्रवार को पूरी कर ली गई है। सरकारी दफ्तरों संग शिक्षण संस्थान सज गए हैं। दुकानों पर तिरंगा आदि खरीदने के लिए बच्चे सुबह से ही पहुंचने लगे। सुबह आठ बजे से ध्वजारोहण कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। डीएम शैलेष कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय और पुलिस लाइन में विविध कार्यक्रम किए जाएंगे। जिले में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल होंगे। कहा कि सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कालेजों एवं सभी स्थानों पर शनिवार को सुबह आठ बजे से ध्वजारोहण कार्यक्रम किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ...