नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- ज्योतिषशास्त्र में माना जाता है कि ग्रहों की चाल का असर सीधे हमारी जिंदगी पर पड़ता है। कब किसे फायदा होगा और कब सावधानी रखनी है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जाता है। साल 2026 के बचे हुए महीने कुछ राशियों के लिए राहत भरे संकेत दे रहे हैं। खासतौर पर आने वाले 8 महीने ऐसे दिख रहे हैं, जहां कई लोगों को रुके काम आगे बढ़ते नजर आ सकते हैं। ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक इस दौरान शुक्र की स्थिति मजबूत रहने वाली है। आमतौर पर शुक्र को सुख, पैसा और रिश्तों से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इसका सीधा असर इन चीजों पर देखने को मिल सकता है।आइए जानते हैं, किन राशियों को होगा लाभ- वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए समय धीरे-धीरे बेहतर होता दिख रहा है। अगर पिछले कुछ समय से पैसा कहीं अटका हुआ था या कोई काम रुका हुआ था, तो उसमें अब हलचल शुरू हो स...