घाटशिला, दिसम्बर 31 -- घाटशिला, संवाददाता। पुराने साल 2025 की विदाई और नये साल 2026 के स्वागत का जश्न घाटशिला अनुमंडल में बुधवार की रात जमकर देखने को मिला। इसे लेकर घाटशिला एवं गालूडीह के होटल में देररात तक लोग नये साल का जश्न मनाते देखे गये, और फिल्मी गीतों की धुनों पर बच्चे से लेकर बुजुर्ग जमकर थिरके। वहीं, आने वाले साल को सलाम, जाने वाले साल को सलाम, नये साल का पहेला ...समेत अन्य गीतों पर जमकर ठुमके लगे। नये साल के आगमन को लेकर 31 दिसंबर की रात घाटशिला एवं गालूडीह के विभिन्न होटलों में डीजे डांस, स्काई फायर, आतिशबाजी, बोन फायर, कपल डांस समेत अन्य कार्यक्रम का आयोजित किये गये थे। वैसे तो कार्यक्रम का आयोजन बुधवार की शाम से ही शुरू हो गया था। इस दौरान डीजे की धूम पर कपल जोड़ियां डांस करती नजर आयीं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ...