मुंगेर, मार्च 31 -- तारापुर,निज संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान देश के प्रभावशाली नेताओं की सूची में 41वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह जानकारी एक निजी न्यूज चैनल के हालिया सर्वेक्षण में सामने आई है। तारापुर स्थित पार्टी के प्रधान कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान लोजपा(आर) के राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस उपलब्धि से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान लगातार मेहनत कर रहे हैं और अपने व्यवहार के माध्यम से समाज के सभी वर्गों का विश्वास जीतने का प्रयास कर रहे हैं। मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि चिराग पासवान जातीय राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र और बिहार के विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं। यही कारण है कि पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और सरकार में उसक...