अयोध्या, फरवरी 24 -- अयोध्या, संवाददाता। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव शहर के अंगूरीबाग स्थित एक आंगनबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। यहां उन्होंने एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। अपर्णा यादव ने कहा कि इतना बड़ा समिट हो रहा है। वहां इस प्रकार का घिनौना प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी ने किया है। अपना ही चरित्र फिर से सबके सामने लाया है। कांगेस ने अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया है। आज जिस तरह से कांग्रेस पार्टी का हाल है। आने वाले समय में एआई भी दिखाना इसको बंद कर देगा। उन्होंने कहा कि एक पार्टी नहीं और लोग भी शामिल है, उन सबको इसके लिए पब्लिकली माफी मांगनी चाहिए। जिस प्रकार पूरे विश्व में एआई समिट में भारत ने लीड किया, हमें गौरवान्वित महसूस करना चाहिए। भारत आज एक ऐसे पटल पर खड़ा है, जहां पर एआई...