रुद्रपुर, मार्च 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का असर और तेज हो गया। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार ऊधमसिंह नगर में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज की जा सकती है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान में लगभग 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों में जिले का अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम शुष्क बना रहेगा। जीबी पंत विवि के निदेशक शोध के अनुसार बुधवार को अधिकतम त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.