नई दिल्ली, जून 10 -- Toyota Fortuner को भारत की सबसे धाकड़ और दबदबे वाली SUVs में गिना जाता है। महंगी होने के बावजूद भी इसकी सेल जबर्दस्त है। अब कंपनी इसका नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि लॉन्च के बाद इसकी पॉप्युलैरिटी और भी बढ़ सकती है। अगर आप भी नेक्स्ट-जेनरेशन फॉर्च्यूनर लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपको इससे जुड़ी पांच बेहद जरूरी जानकारी दे रहे हैं। पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न डिजाइन नई जनरेशन फॉर्च्यूनर को बाहर के देशों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्ट म्यूल से पता चलता है कि इस बार SUV का डिजाइन पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न होगा। सामने की तरफ स्लिम हेडलाइट्स देखने को मिल सकती हैं। वहीं, रियर में कनेक्टेड टेललाइट्स दी जाएंगी। टोयोटा पहले ही नई जनरेशन Hilux पिकअप ट्रक को इंट्रोड्यूस कर चुकी ...