नई दिल्ली, अगस्त 18 -- 'आवारापन 2' के शानदार कलेक्शन के बाद अब इमरान हाशमी की बैक-टू-बैक 4 फिल्में आने वाली हैं। पैन इंडिया स्पाई थ्रिलर से लेकर म्यूजिकल हॉरर तक, इमरान आने वाले समय में सिनेमाघरों और ओटीटी, दोनों पर राज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आइए डालते हैं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर।गूढ़ाचारी 2 (G2) अदिवि शेष की इस मोस्ट अवेटेड सीक्वल में इमरान हाशमी के साथ वामिका गब्बी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में इमरान के किरदार से जुड़ी डिटेल्स अभी गुप्त रखी गई हैं, लेकिन इस फ्रैंचाइजी में उनकी एंट्री ने कहानी को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। विनय कुमार सिरीगिनेदी के निर्देशन में बन रही इस ये फिल्म साल 2026 में सीधे प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह भी पढ़ें- 'आवारापन 2' में परेश रावल के बेटे ने भी एक्टिंग की है, आपने पहचाना?गनमास्टर G9 एक्शन और एं...