हापुड़, अक्टूबर 3 -- विधानसभा क्षेत्र के राजपुर मढैंया में शनिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पीडीए समाज को एकजुट करने व संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि हापुड़ जनपद प्रभारी ओमपाल गुर्जर रहे। मुख्य अतिथि ओमपाल गुर्जर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पीडीए समाज के हक व अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। और युवाओं को नौकरियों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने पाल समाज से एकजुट होकर 2027 के चुनाव में सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रविंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान व आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर बंद पड़ी योजनाओं को फिर से शुरू कराया जाएगा। कार्यक्रम काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।

ह...