रिषिकेष, जुलाई 17 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में हरेला सप्ताह के अंतर्गत "एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है" की भावना को साकार करते हुए औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। फोटो कैप्शन 18आरएसके09 शुक्रवार को आवास विकास क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के परिसर में पौधरोपण करते प्रधानाचार्य उमाकांत पंत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...