नई दिल्ली, मई 27 -- देश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों में अगले तीन से चार दिनों तक भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा, जबकि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर भी अगले दो दिनों तक गर्मी का असर तेज रहेगा। हालांकि, 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इससे मैदानी इलाकों में आंधी-बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होगा, जिससे 29 मई से तापमान में बड़ी गिरावट आएगी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई हिस्सों में पारा 43 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच झुलसा रहा है।हिमाचल के पहाड़ों पर लू का येलो अलर्ट हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित कई पर्वतीय इल...