दरभंगा, अप्रैल 7 -- दरभंगा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में फाइव जी तकनीक और उसका प्रभाव विषय पर सोमवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कंप्युटर साइंस विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर प्राची भारती एवं नेहा कुमारी ने छात्राओं को बताया कि आने वाला समय तेज, स्मार्ट और अधिक कनेक्टेड दुनिया का होगा। उन्होंने बताया कि फाइव जी तकनीक, जो कि पांचवीं पीढ़ी की मोबाइल नेटवर्क तकनीक है, न केवल इंटरनेट की गति को कई गुना बढ़ाती है, बल्कि डेटा ट्रांसफर में विलंब को भी अत्यंत कम करती है। आज के डिजिटल युग में फाइव जी का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। यह तकनीक शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और संचार के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है।उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा को अधिक प्रभावी और इंटरैक्टिव बनाया जा सकता है, वहीं टेलीमेडिसिन के माध्यम...