पीलीभीत, फरवरी 27 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा डिजिटल मार्केटिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला आर्टिकुलेट डिजीटल बिजनेस बलिन आयरलैंड के सहयोग से हुई। आर्टिकुलेट डिजीटल बिजनेस की हेड बंदिता अग्रवाल और कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दुष्यन्त कुमार व वाणिज्य विभाग के डॉ. अमित कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन किया। वाणिज्य विभाग के छात्र राहुल गंगवार ने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग आज के समय में करियर का अत्यंत उभरता हुआ क्षेत्र है। ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य हो गई है। छात्रा माही श्रीवास्तव ने कहा कि इस कार्यशाला ने उनकी सोच को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि पहले वे डिजिटल मार्केटिंग को केवल विज्ञापन तक सीमित समझती थीं। बीकॉम के छात्र वैभव मिश्रा, डॉ. गजेन्द्र सिंह ने भी विचार रखे।आर्टिकुलेट डिजीटल बिजनेस क...