सीतापुर, मई 30 -- सीतापुर, संवाददाता। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक निजी गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी के बब्बर शेर हैं। इस देश में संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि आगे आने वाला समय कांग्रेस का है। हम सब एकजुट होकर 2027 में उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। शहर अध्यक्ष शिशिर वाजपेई ने कहा कि आज सभी लोग कांग्रेस की तरफ आशाभरी निगाहों से देख रहे हैं। आप ...