धनबाद, जून 6 -- महुदा, प्रतिनिधि। धनबाद-बोकारो फोरलेन मार्ग पर भुरूंगिया कांटा घर के समीप विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित कार ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार का अगला टायर ब्लास्ट होने से क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- कार के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायलचंदन कुमार की स्थिति गंभीर जानकारी के अनुसार धनबाद के हीरापुर निवासी चंदन कुमार अपनी बाइक से बोकारो जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर उसकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चंदन कुमार सड़क पर गिर पड़े। घटना में उनका दाहिना पैर टूट गया तथा सिर पर गंभीर चोट लगने से वे बेहोश हो गए।दुर्घटना के बाद कार डिवाइडर से टकराई दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां प्राथम...