भदोही, मई 8 -- भदोही, संवाददाता। आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल पर मामलों के निस्तारण में भदोही पुलिस उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त की है। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। लगातार नौवें माह प्रदेश स्तर पर भदोही पुलिस को रैकिंग में प्रथम स्थान मिला है। एसपी की माने तो इसके पहले माह जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवंबर ,दिसंबर 2025 व जनवरी ,फरवरी, मार्च 2026 में भी भदोही पुलिस को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मूल्यांकन किया गया तो यूपी के कुल75 जिलों में भदोही की कार्यवाही शत-प्रतिशत रही। यह भी पढ़ें- समस्त थानों के आईजीआरएस की एएसपी किए समीक्षा एसपी के निर्देशन एवं एएसपी शुभम अग्रव...