भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। निष्पक्ष और त्वरित न्याय को पुलिस अधीक्षक ने पर्ची सिस्टम को जिले में चालू किया है। गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में लोगों की फरियाद सुनी। साथ ही मातहतों को सख्त निर्देश भी दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में सर्वाधिक मामले जमीनों के हैं। ऐसे में पुलिस की मिली भगत, एक पक्षीय कार्रवाईयां, रिपोर्ट आदि की शिकायत करने पर संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा। राजस्व को साथ लें और दोनों पक्षों की बात सुनकर ही उसका निराकरण करें। ◆ जनसुनवाई पारदर्शिता को फोटो और ऑनलाइन पर्ची अपलोडिंग की व्यवस्था से सब कुछ पता चलता रहेगा। फरियादियों से आह्वान किया कि पर्ची पर अंकित जांच अधिकारी से संपर्क करें। किसी प्रकार की दिक्कतें होने पर शिकायत कर सकते हैं। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार कानून का राज जिले में स्थापित क...