उरई, अप्रैल 17 -- उरई। संवाददाता शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें दुकान व मकानों का ट्रांसफर कराने के लिए दर दर भटकने की जरुरत नहीं है। नगर पालिका ने लोगों को सहूलियत देने के लिए ऑनलाइन नामांतरण प्रक्रिया चालू कर दी है। जिसके चलते अब लोग कहीं से भी ई नगर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ईओ रामअचल कुरील की मानें तो आवेदन के बाद एक सप्ताह के भीतर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।शहर में ढाई लाख से अधिक की आबादी में 34 वार्ड आते हैं। यहां रहने वाले लोगों को दुकान व मकानों का ट्रांसफर कराने के लिए नगर पालिका जाना पड़ता है। कई बार ऐसा होता है कि सरकारी कार्यों में व्यस्तता होने की वजह से पटलों पर अधिकारियों से लेकर कर्मचारी नहीं मिलते हैं। इससे किराया भाड़ा खर्च कर आने वाले लोगों को मायूस लौटना पड़ता था। कई बार लोगों ने इस पर ना...