आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। अब जिले के गांवों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत आनलाइन दिखेगी। मेरा गांव-मेरी धरोहर योजना के तहत इन गांवों की पहचान पोर्टल पर दर्ज की गई है। गांवों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से 'मेरा गांव-मेरी धरोहर' योजना शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि देश-विदेश और परदेस में रह रहे लोग गांवों की लोक संस्कृति, गांव, माटी, मेला, ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिरों, लोककला, पारंपरिक खेती पद्धति और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों को जान सकें। इसके लिए जिले में कुल 3988 गांवों में राजस्व, पर्यटन और पंचायतीराज विभाग की संयुक्त टीमें सर्वे कर रही हैं। ग्राम पंचायतों के सचिवों द्वारा गांव की विस्तृत प्रोफाइल तैयार कर पोर्टल पर अपलोड कि...