हाथरस, मार्च 9 -- सादाबाद क्षेत्र के गांव पिपरामई के एक व्यक्ति से आनलाइन ट्रेडिग के नाम पर एक युवती ने आनलाइन तरीके से कई बार में करीब 13.31 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए साइबर थाने में तहरीर दी है। सादाबाद के गांव पिपरामई के विक्रम शर्मा पुत्र हरिनिवास शर्मा के पास कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया प्लेटफार्म टि्वटर पर एक महिला का मैसेज आया। महिला ने आन लाइन ट्रेडिग के जरिए व्यापार करने का प्रभोलन दिया। महिला से वाट्सएप नंबर के जरिए बातचीत होने लगी। आनलाइन ट्रेडिंग के चक्कर में महिला ने कई बार रूपये युवक से डलवा लिए। उसके बाद महिला ने संपर्क करना बंद कर दिया। युवक को इस दौरान अपने साथ हुई ठगी का एहसास हो गया। कई बार के ट्राजक्शन के जरिए करीब 13.31 लाख रुपये डलवा लिए। ठगी का शिकार होने के बाद पीडित ने साइबर थाने में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.