प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- अजगरा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के रामपुर खजूर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य गिरीशचंद्र मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा में पूतना वध, माखन चोरी, गोवर्धन धारण और यशोदा मैया को ब्रह्मांड के दर्शन कराने जैसी लीलाओं को सुनाया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान की बाललीला भक्तों को आत्मदर्शन और आनंद से भर देती हैं। कथा व्यास ने गोवर्धन पूजा का वर्णन कर बताया कि कैसे भगवान ने इंद्रदेव का अभिमान तोड़ा था। इस दौरान शिवदेवी, कमलेश द्विवेदी, काली प्रसाद मिश्र, देवेंद्र द्विवेदी, पवन द्विवेदी, प्रेमनाथ पांडेय, गुड्डू तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...