रामगढ़, जून 15 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि गोला रोड स्थित राधा कृष्ण कॉलोनी के आनंद साईं दरबार के 16वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर मंदिर प्रांगण में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने की। बैठक में आगामी 24, 25 और 26 जून को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा तय की गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि 16वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ 24 जून को भव्य पालकी यात्रा के साथ होगा। पालकी यात्रा गाजे-बाजे और श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ निकाली जाएगी, जिसमें हजारों साई भक्त शामिल होंगे。 यह भी पढ़ें- राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर होगा कथा वाचन24 जून को निकलेगी भव्य पालकी यात्रा उन्होंने बताया कि पालकी यात्रा 2...