रामगढ़, जून 27 -- रामगढ़,निज प्रतिनिधि राधा कृष्ण कॉलोनी स्थित आनंद साईं दरबार का 16वां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को भव्य भंडारे के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- गौ सेवकों ने किया भंडारासमारोह का आयोजन समारोह के तीसरे दिन भंडारे से पहले मंदिर परिसर में विधिवत पूजन और आरती का आयोजन किया गया। पुजारी राजेश कुमार पांडे के मार्गदर्शन में यजमान अनूप कुमार सिन्हा, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, अजीत जायसवाल ने साईं बाबा की पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजन और आरती के उपरांत भंडारे का विधिवत उद्घाटन थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे,...