शिमला, मार्च 3 -- हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस ने तय किया है कि उसका अधिकृत उम्मीदवार 5 मार्च को नामांकन दाखिल करेगा। उसी दिन नामांकन की अंतिम तारीख भी है। इसलिए पार्टी के भीतर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर दिल्ली में मंथन चल रहा है और आज शाम तक ऐलान हो सकता है। नामांकन से पहले कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक 5 मार्च को सुबह 11 बजे बुलाई गई है। यह बैठक हिमाचल प्रदेश विधानसभा के रूलिंग लाउंज, शिमला में होगी। कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि बैठक मुख्यमंत्री के निर्देश पर तय की गई है और सभी सीएलपी सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है। इस बैठक में राज्यसभा सीट के लिए पार्टी की रणनीति और उम्मीदवार के नामांकन से जुड़े पहलुओं पर अंतिम सहमति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.