औरंगाबाद, मार्च 31 -- पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह को कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर मदनपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लालदेव यादव ने बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन का विकास तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि आनंद शंकर सिंह जन-जन के नेता हैं और उनके जिला अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह आया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे संगठन और अधिक मजबूत होगा। बधाई देने वालों में सत्यनारायण सिंह, सत्येंद्र सिंह, संजीव कुमार सिंह, मुरारी ठाकुर, पप्पू अंसारी, शहनवाज आलम सहित अन्य लोग शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.