प्रयागराज, मई 31 -- हल्दिया से आनंद विहार जा रही ट्रेन संख्या 12443 हल्दिया-आनंद विहार सुपरफास्ट में सफर कर रही महिला यात्री का हैंडबैग चोरी हो गया है। गाजियाबाद निवासी सनत मंडल ने प्रयागराज जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी सरस्वती के साथ एसी बोगी में सफर कर रहे थे। 15 मई 2026 की रात करीब सवा दो बजे प्रयागराज पहुंची थीं। इस दौरान एक व्यक्ति आया और उनकी पत्नी का बैग उठा ले गया। बैग में दो मोबाइल, 5000 रुपये, दो सोने के कंगन, आधार कार्ड समेत अन्य आईडी कार्ड थे। गाजियाबाद पहुंचने के बाद उन्होंने जीआरपी में शिकायत की। यह भी पढ़ें- आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस में महिला का गहने चोरी घटनास्थल प्रयागराज होने के कारण मुकदमा यहां ट्रांसफॉर्मर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...