मधुबनी, फरवरी 22 -- झंझारपुर। होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल और लौकहा बाजार के बीच चलाई जा रही होली स्पेशल ट्रेन के परिचालन समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, अब यात्रियों को इस सुविधा का लाभ पहले की तुलना में अधिक दिनों तक मिल सकेगा। संशोधित समय सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04014 (आनंद विहार से लौकहा बाजार) अब 27 फरवरी के बजाय 22 फरवरी से 06 मार्च 2026 तक कुल 13 ट्रिप लगाएगी। इसी तरह, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04013 (लौकहा बाजार से आनंद विहार) अब 28 फरवरी के स्थान पर 23 फरवरी से 07 मार्च 2026 तक संचालित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.