नई दिल्ली, जून 30 -- राजधानी दिल्ली के व्यस्त स्टेशनों में शामिल आनंद विहार टर्मिनल पर भीड़ कम करने के लिए यहां दूसरा प्रवेश द्वार बनाने पर विचार किया जा रहा है। अभी आनंद विहार टर्मिनल में केवल बस अड्डे की तरफ से ही प्रवेश की व्यवस्था है, जो प्लेटफॉर्म संख्या एक की तरफ है। रेलवे अधिकारी नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन स्टेशन की तरह यहां भी दूसरी दिशा में प्रवेश द्वार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए दूसरी तरफ रेलवे को भूमि की आवश्यकता है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही रेलवे यहां भूमि के लिए दिल्ली सरकार से अनुरोध कर सकती है। यह भी पढ़ें- नमो भारत ट्रेन के आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों मिलेगी स्कॉईवॉक की सुविधास्टेशन पर बढ़ाई जा रही प्लेटफॉर्म की संख्या आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर न केवल दिल्ली बल्कि नोएडा और गाजियाबाद से भी बड़ी...