छपरा, मई 25 -- छपरा, हमारे संवाददाताl ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल वाया छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन (04028/04027) के संचालन की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- छपरा रूट से तीन फेरों में चलेगी मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गर्मी स्पेशल ट्रेनविशेष ट्रेन का संचालन जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04028 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन 29 मई से 12 जून 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 9:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर होते हुए अगले दिन सुबह 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंच...