बगहा, अप्रैल 26 -- रवीन्द्र नाथ तिवारी नरकटियागंज,हिसं। रेल प्रशासन द्वारा नरकटियागंज जंक्शन होकर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेनें सहरसा एवं पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार के लिए चलेंगी। इसमें से 05575 स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से 20.00 बजे खुलेगी। और बुधवार को 00.50 बजे सीतामढ़ी, 02.35 बजे रक्सौल, 03.40 बजे नरकटियागंज स्टेशनों पर रूकते हुए गुरूवार को 01.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल 30 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरूवार को आनंद विहार से 05.15 बजे खुलकर शुक्रवार को 00.10 बजे नरकटियागंज, 01.10 बजे रक्सौल, 02.40 बजे सीतामढ़ी, 10.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- काम की खबर (रेलवे) इस स्पेशल में थ्री एसी इकोनॉमी श्रेणी के 08, शयन...