सासाराम, मार्च 29 -- सासाराम, नगर संवाददाता। दिल्ली के आनंद विहार और पश्चिम बंगाल के पुरूलिया के लिए नई ट्रेन की शुरूआत आगामी दो अप्रैल 2026 से होने जा रही है। जिसका लाभ जिले के यात्रियों को मिलेगा। ट्रेन का ठहराव सासाराम जंक्शन और डेहरी स्टेशन पर भी रखा गया है। रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की तिथि निर्धारित कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...