पटना, मई 19 -- Anand Mohan News: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी नई सरकार में मंत्री बनने की कोशिश नाकाम रहने पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक चेतन आनंद के पिता और पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह खुले में बिफर गए हैं। आनंद मोहन ने जदयू को चला रहे नेताओं पर पैसा लेकर मंत्री बनाने का आरोप लगा दिया, जिसके जवाब में नीतीश कुमार के दल के नेता तो जवाब दे ही रहे थे, अब भाजपा के नेता भी कूद पड़े हैं। भाजपा नेता सवर्ण आयोग के सदस्य राज कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि 2000 के चुनाव में उन्होंने आनंद मोहन की बनाई बिहार पीपुल्स पार्टी (बिपीपा) का टिकट खरीदा था। उन्होंने आनंद मोहन को परिवार-मोहन करार दिया और चुनौती दी है कि ताकत है तो सांसद पत्नी लवली आनंद और विधायक बेटे चेतन आनंद को इस्तीफा दिलाकर फिर से जिता...