दरभंगा, जून 19 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। पूर्व सासंद आनंद मोहन बुधवार की देर शाम न्यू बलभद्रपुर शिवसागर मोहल्ला जाकर बरैल निवासी राजकुमार सिंह के निधन पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। इस मौके पर श्री मोहन ने पीड़ित परिजनों और उनके पुत्र राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह को सांत्वना दी। कहा कि उनका निधन समाजिक क्षति है। वे वहां आधा घंटे रुके। मीडिया कर्मियों से राज्य के वर्तमान हालात, भ्रष्टाचार और राम मंदिर के दान गायब होने के सवाल पर बेबाक टिप्पणी दी। यहां से निकलने के बाद उसी मुहल्ले में अपने समर्थक कमल सिंह के आग्रह पर कुछ देर के लिए उनके घर भी रुके और फिर सर्किट हाउस निकल गए। इस दौरान उनके साथ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मिथिलांचल प्रभारी सह फ्रेंड्स ऑफ आनन्द के प्रदेश उपा...