जमशेदपुर, नवम्बर 16 -- जमशेदपुर। परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी आनंद मेला सह बाल उन्नयन प्रतियोगिता सह आनंद मेला में शहर के 7 स्कूलों के लगभग ढाई सौ बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सृजनात्मकता, सांस्कृतिक ज्ञान और अभिव्यक्ति क्षमता को मंच प्रदान करना था। पूरे आयोजन में बच्चों के उत्साह और अभिभावकों की बड़ी उपस्थिति ने उत्सव जैसा माहौल बना दिया। इस वार्षिक आयोजन में कई तरह की रोचक प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन किया। पारंपरिक डिजाइन से लेकर आधुनिक थीम पर आधारित रंगोलियां लोगों का मन मोह रहीं थीं। बच्चों ने प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक विषयों और कल्पनाशील थीम पर शानदार चित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.