घाटशिला, मई 17 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत के आनंद मार्ग स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय महिला नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। रक्तदान शिविर एमजीएम ब्लड बैंक के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में संपन्न हुआ। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया। मौके पर अतिथि पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो, कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन महतो आदि उपस्थित थे। श्रीकांत महतो ने कहा कि रक्तदान महादान है। ग्रामीण मानवता की सेवा में आगे आएं।कहा कि रक्तदान कर किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की ओर से जरूरतमंद राहगीरों के बीच तेज धूप को देखते हुए छाता भी वितरण किया गया...