जमशेदपुर, जुलाई 1 -- जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के रिलीफ कोऑर्डिनेटर सुनील आनंद ने 5 दिन के अंतराल में दूसरी बार किया सिंगल डोनर प्लेटलेट दान कैंसर पीड़ित मरीज की जान बचाने के लिए यह प्लेटलेट दान किया गया। यह सुनील आनंद का 57वां दान है। सुनील आनंद का कहना है कि जितने भी रक्तदाता जो रक्तदान करते हैं सभी ईश्वर कोटि के मनुष्य होते हैं उनके अंदर भाव होता है हे परम पुरुष हम इसलिए रक्तदान करते हैं हम इसलिए सेवा करते हैं कि तुम खुश होते हो तेरे खुशी में ही सब कुछ है इसके लिए हमको कष्ट भोग करना भी पड़े तो उसके लिए कोई बात नहीं परमात्मा ।यह सबसे बड़ा निष्काम कर्म है ब्लड दान से बड़ा निष्काम कर्म और कुछ नहीं परमात्मा के जो बच्चे हैं जो हॉस्पिटल में है उनके कष्ट निदान के लिए हम प्लेटलेट दान कर रहे हैं भले जिनके लिए प्लेटलेट दान ...