साहिबगंज, अप्रैल 19 -- साहिबगंज। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में बोरियो प्रखंड के घोघी पंचायत के दुर्गा टोला में आदिवासी ग्रामीणों के बीच भोजन वितरण रविवार को किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण महिला, पुरुष व बच्चों ने भाग लिया और भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहीं अवधूतिका विष्णुमाया आचार्या ने कहा की जरूरतमंद लोगों के बीच उनकी रोजमर्रा की आवश्यक चीजों की पूर्ति करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। संस्था के जिला कार्यालय व वित्त विभाग प्रभारी प्रभाकर देव ने कहा की आज विश्व में जो अव्यवस्था फैली हुई है,इसका समाधान सिर्फ नि:स्वार्थ मानव सेवा से ही संभव है। यह भी पढ़ें- साधना ही है जीवन का सार और साधना ही है मनुष्य का धर्म संस्था की सुनीता कुमारी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। जिला प्रउत के भुक्ति प्रधान आशुतोष र...