जमशेदपुर, जनवरी 31 -- जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के रिलीफ कोऑर्डिनेटर सुनील आनंद ने कैंसर पीड़ित मरीज के लिए अपना 54वां सिंगल डोनर प्लेटलेट (एसडीपी) दान किया। सुनील आनंद का ब्लड ग्रुप ओ-नेगेटिव है, जो दुर्लभ श्रेणी में आता है। विभिन्न ब्लड बैंकों में किए गए रक्तदान और एसडीपी को मिलाकर यह उनका 54वां योगदान है। उन्होंने बताया कि ओ-नेगेटिव रक्तदाताओं की संख्या कम होने के कारण ब्लड बैंक के आग्रह पर उन्होंने यह दान किया। सुनील आनंद ने लोगों से अपील की कि रक्त व्यर्थ न करें, बल्कि जरूरतमंदों को दान कर जीवन बचाने में सहयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.