जमशेदपुर, जून 2 -- जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल सदर अस्पताल ब्लड सेंटर के सहयोग से बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा।सदर अस्पताल परिसर में सदर हॉस्पिटल ब्लड बैंक खासमहाल में सुबह 9 से अपराह्न चार बजे तक शिविर लगाया जाएगा।जो भी रक्तदाता इस शिविर में रक्तदान करेंगे, उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया जाएगा। गर्मी के कारण सदर अस्पताल में जरूरत को देखते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- रेड क्रॉस में 5 से दी जाएगी सेफ्टी फर्स्ट मैनेजमेंट की ट्रेनिंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...