बोकारो, मई 28 -- आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से 29 मई से 31 मई तक आनंद नगर में तीन दिवसीय "आनंद पूर्णिमा आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन" का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर आनंद नगर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं और साधकों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आचार्य दिव्यचेतनानंद अवधूत ने बताया कि मार्ग गुरु प्रतिनिधि आचार्य विकासानंद अवधूत आनंद नगर पहुंच चुके हैं। वे सम्मेलन के दौरान श्री श्री आनंदमूर्ति के दर्शन और सिद्धांतों पर आधारित आध्यात्मिक प्रवचन देंगे। सम्मेलन में आध्यात्मिक साधना, प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आनंद मार्ग प्रचारक संघ की सांस्कृतिक शाखा 'रावा' द्वारा सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित किय...